लॉगिन

CG : प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी से पटवारी का विवाद, शिकायत के बाद पटवारी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी से पटवारी का विवाद, शिकायत के बाद पटवारी गिरफ्तार

CG : प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी से पटवारी का विवाद, शिकायत के बाद पटवारी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में एसडीएम और प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी जयंत नाहटा की शिकायत पर भैरमबंद हल्का के पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ पुलिस नेऍफ़आईआर दर्ज कर ली है। देर रात पटवारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन पर गैर जमानतीय धारा लगी है।

पुलिस अफसरों के अनुसार आज शुक्रवार को पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर शासकीय काम में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगा है। इधर, पटवारी की तरफ से भी काउंटर शिकायत ले ली गई है। लेकिन मामला दर्ज न कर पुलिस इनके आवेदन की जांच करने की बात कह रही है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पटवारी संघ ने इसे पुलिस की एक तरफा कार्रवाई बताया है। बताया जा रहा है कि आज पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। इस मामले को लेकर आगे क्या करना है इस पर रणनीति बनाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds