लॉगिन

रिश्वत लेते पटवारी संघ अध्यक्ष गिरफ्तार : जमीन सम्बन्धी काम के लिए ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

Chhattisgarh September 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रिश्वत लेते पटवारी संघ अध्यक्ष गिरफ्तार : जमीन सम्बन्धी काम के लिए ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वत लेते पटवारी संघ अध्यक्ष गिरफ्तार : जमीन सम्बन्धी काम के लिए ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

खैरागढ़. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने ज़मीन संबंधी कार्य को लेकर कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था. पटवारी ने काम कराने के एवज में पहले 10 हज़ार रुपए की मांग की थी. बाद में सौदा 9 हज़ार रुपए में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी.

योजना के तहत आज पीड़ित भागचंद कुर्रे ने अपना बाज़ार के ऊपर स्थित पटवारी कार्यालय में जाकर आरोपी को 9 हज़ार रुपए सौंपे. रुपए लेने के बाद धर्मेंद्र कांडे कलेक्टर कार्यालय की एक बैठक में चला गया. एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए कलेक्टर कार्यालय से ही आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds