परिवर्तिनी एकादशी आज, दान पुण्य के साथ इन मंत्रों का करें जाप

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। परिवर्तिनी एकादशी व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साथ देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, परिवर्तिनी एकादशी के दिन दान पुण्य के साथ भक्तों को अपनी राशि के अनुसार मंत्रों जाप करना चाहिए।

मेष राशि

भगवान् विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के समय ‘ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

भगवान नारायण का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्री विराटपुरुषाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन ‘ऊँ श्री कमलापतये नम:’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन ‘ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:’ मन्त्र का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि

भगवान विष्णु की पूजा के बाद ‘ऊँ श्री द्वारकानाथाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

तुला राशि

भगवान श्रीहरि की आराधना करने के साथ ‘ऊँ श्री लोकनाथाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के बाद ‘ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

विष्णु जी की कृपा पाने के लिए एकादशी व्रत के लिए ‘ऊँ श्री गोविन्दाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय ‘ ऊँ श्री लक्ष्मीपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री वासुदेवाय नम:’ मंत्र का एक जाप करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds