लॉगिन

राहुल गांधी पर पंकज झा का तीखा प्रहार: “कांग्रेस कार्यकर्ता अब उनके लिए नया EVM बन गए हैं”

Chhattisgarh March 16, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
राहुल गांधी पर पंकज झा का तीखा प्रहार: “कांग्रेस कार्यकर्ता अब उनके लिए नया EVM बन गए हैं”

राहुल गांधी पर पंकज झा का तीखा प्रहार: “कांग्रेस कार्यकर्ता अब उनके लिए नया EVM बन गए हैं”

रायपुर। मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार अपने ही कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं और अब अपनी हार का ठीकरा भी उन्हीं के सिर फोड़ने लगे हैं।

झा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस के कार्यकर्ता अब राहुल गांधीजी के लिए नया EVM बन गए हैं, जिन्हें दोषी ठहराना आसान है।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने अपमान का विरोध करें और राहुल गांधी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।

उन्होंने राहुल के गुजरात दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, जिससे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। झा ने कहा, “जो कार्यकर्ता जीवनभर पार्टी के लिए खून-पसीना बहाते हैं, उनके सम्मान के साथ इस तरह खेलना गलत है।”

झा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कोई “जरखरीद गुलाम” नहीं हैं, जो सिर्फ गालियां सुनने के लिए जुड़े रहें। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत दी कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सीखें, वरना पार्टी का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अपनी गलतियों से सबक लेने के बजाय राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व “सोरोस, हिंडनबर्ग, चीन” जैसे मुद्दों पर खेल रहे हैं और देश में विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं। झा ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आत्मसम्मान के लिए खड़े हों और राहुल गांधी जैसे नेताओं के अपमानजनक रवैये का विरोध करें।

“उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पे थी, आईना साफ करता रहा,” इस शेर के साथ झा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अपनी बात खत्म की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds