CG : अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़ंकप, पहचान करने में जुटी पुलिस

कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात शख्स का शव शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गेवरा रोड स्टेशन मेन लाइन के किनारे पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के मध्य एक अज्ञात शख्स का शव मिला है।

मृतक ने सफेद कलर की शर्ट और लाइट कलर की पेंट पहनी हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हुई है। वहीं घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शख्स की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व इसी तरह की घटना कुसमुंडा के ग्राम रिस्दी के पास सामने आई थी। यहां अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी पहचान कर हत्या के आरोपी को जेल भेज चुकी है। शनिवार की देर शाम मिले शव के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे है। आशंका जताई जा रही है की भीषण गर्मी के चलते इसकी मौत हुई हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds