लॉगिन

PRSU एडमिशन 2025: स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh March 20, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
PRSU एडमिशन 2025: स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

PRSU एडमिशन 2025: स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक छात्र 25 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा एवं महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीयन की अवधि: 25 मार्च से 25 अप्रैल 2025
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 2 मई 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 15 से 18 मई 2025
  • पंजीयन शुल्क: ₹700/-

कौन कर सकता है आवेदन?

स्नातक अंतिम वर्ष के वे परीक्षार्थी जिनका परिणाम घोषित हो चुका है या जो इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी आवेदक नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.prsu.ac.in का अवलोकन करें।
  • प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds