Panchayat chunav : बीजापुर जिले के 7 में से 5 सीटों पर भाजपा ने किया कब्ज़ा, कांग्रेस को एक सीट से करनी पड़ी संतुष्टि

बीजापुर। Panchayat chunav :छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बीजापुर जिले के 7 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का खाता खुला है। भाजपा उम्मीदवारों में तोयनार से मैथ्यूस कुजूर,आवापल्ली शंकरैया माड़वी, मद्देड़ पेरे पुलैया,पामेड़ से जानकी कोरसा और तिमेड सीट से भाजपा उम्मीदवार कविता कोरम ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस उम्मीदवारों में नैमेड से नीना रावतिया उद्दे ने जीत दर्ज की है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र गंगालूर से निर्दलीय उम्मीदवार ने सतेस कुमार ऐंद्रिक ने जीत दर्ज कर भाजपा कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दलों को पछाड़ा है। अब तक कि स्थिति में -5 भाजपा,1 कांग्रेस, एक निर्दलीय को मिला है।

विधायक रेणुका सिंह की बेटी जीतीं चुनाव 

Panchayat chunav : वहीं पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना हो गई है। इसी बीच सूरजपुर जिले से भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटी मोनिका सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 15 से पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के पुत्र को 3 हजार से अधिक वोट से हराया है। क्षेत्र क्रमांक 14 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक खेल साय सिंह की बहू उषा सिंह चुनाव हार गई है। जिला पंचायत के चार सीटों में दो भाजपा, एक कांग्रेस तो एक पर निर्दलीय के रूप में रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह के खाते गया है।

97 जिला पंचायतों में भाजपा का कब्ज़ा 

Panchayat chunav :  वहीं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी 127 जिला पंचायतों में से 97 में कब्जा  कर लिया है। वहीं 21 स्थानों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। जबकि  3 स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। इसके अलावा 1 क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और 1 में कम्युनिस्ट पार्टी का खाता खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds