Panchayat Chunav: भाजपा ने ध्वस्त किया कांग्रेस का किला, सभी 5 सीटों पर लहराया जीत का परचम

मोहला। Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। मोहला जिला पंचायत के सभी पांच सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। क्षेत्र क्रमांक 6 से भाजपा जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और दो निर्दलीयों को पटखनी देकर जीत हासिल की है।

Panchayat Chunav: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले मोहला विकासखंड में ऐतिहासिक हासिल की है। यहां दो चरणों के चुनावी समर में पांच जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 20 फरवरी को मोहला विकासखंड के तीन जिला पंचायत, 15 जनपद क्षेत्र और 57 ग्राम पंचायत में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। यहां से बीजेपी ने जिला भाजपा अध्यक्ष नम्रता सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा था। दिलचस्प बात यह रही कि, उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के नाम और सरनेम भी एक थे। इन तीनों शकुन्तला में एक कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी और दो शकुन्तला निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं।

भाजपा की नम्रता सिंह ने हासिल की जीत 

Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव में मोहला से भाजपा की नम्रता सिंह ने जीत का परचम लहराया है। नम्रता सिंह 7 हजार वोटों से लीड पर रही हैं। साथ ही गोटाटोला क्षेत्र से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी लखन कलामें, वासडी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरसिंह भंडारी ने भी जीत हासिल की है। भाजपा जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह अब जिला पंचायत सदस्य बन गई है।

दोनों चरणों में भाजपा की जीत 

Panchayat Chunav: नम्रता सिंह के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में मानपुर विकासखंड से प्रथम चरण के चुनाव में दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल किया है। जिसमें भाजपा अधिकृत प्रत्याशी भोजेश शाह मंडावी और रेखा कोठारी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। दूसरे चरण में मोहला विकासखंड के भीतर नम्रता सिंह,  लखन कलामें , नरसिंग भंडारी ने जीत का परचम लहराया है। तीसरे चरण का चुनाव अंबागढ़ चौकी विकासखंड के अंतर्गत चार जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds