इमरान खान के करीबी पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद गिरफ्तार

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं शेख रसीद

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मरी मोटरवे से गुरुवार को हुई। शेख रशीद के साथ उनके भतीजे शेख रशीद शफीक को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, शेख रशीद का दावा है कि उन्हें रावलपिंडी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, शेख रशीद अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया हैं और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं। इमरान खान की सरकार में ही शेख रशीद ने पाकिस्तान के गृहमंत्री का पद संभाला था। गौरतलब है कि, हाल ही में पुलिस ने पीटीआई नेता और इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds