लॉगिन

धान की कटाई-मिंजाई के दौरान 14 किसानों की छिनी दोनों आंखों की रौशनी, दो की आंखें निकालनी पड़ी

Chhattisgarh November 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
धान की कटाई-मिंजाई के दौरान 14 किसानों की छिनी दोनों आंखों की रौशनी, दो की आंखें निकालनी पड़ी

धान की कटाई-मिंजाई के दौरान 14 किसानों की छिनी दोनों आंखों की रौशनी, दो की आंखें निकालनी पड़ी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रविवार से धान की खरीदी की शुरुआत हो चुकी है.पहले दिन प्रदेशभर के किसान अलग-अलग खरीदी केंद्रों में पहुंचे और करीब 20460 टन धान बेचा. जायज़ है किसानों कि मेहनत भी इसमें बहुत लगती है. पर धान बेचने के से पहले किसान जो मेहनत कर रहे हैं. वो अब उन्हीं पर भारी पड़ रही है. जी हां, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें धान की कटाई-मिंजाई के दौरान किसानों के आंखों की रौशनी जा रही है और कई लोगों की चली जा चुकी है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किसानों द्वारा कटाई और मिंजाई की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाह अब दर्दनाक साबित हो रही है. क्योंकि किसानों के आंखओं की रौशनी कम नहीं बल्कि गायब ही हो जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में उड़ते तिनकों और धान की बलियों के कारण किसानों के आंखों में गंभीर चोटें आईं. इनमें 14 लोग ऐसे बताए जा रहे हैं जिनकी दोनों आंखों की रौशनी छिन गई है.वहीं, 35 लोग एक आंख से नहीं देख पाएंगे.

क्यों जा रही आखों की रौशनी?

आंकड़ों के अनुसार, जिले के कुरुद और नगरी विकासखंड में कटाई के वक्त आंखें खराब होने के ज्यादा मामले सामने आए. विशेषज्ञों के मुताबिक, धान का पत्ता या तिनका चले जाने से अक्सर किसान रगड़ देते हैं. जिससे उनकी आंखें छिल जाती हैं. रगड़ने की इस प्रक्रिया से कॉर्निया पर गहरा घाव बन जाता है. जिसके बाद अक्सर, वेसीधे मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले लेते हैं. और कई बार ये दवाई घाव को ठीक करने के बजाय और गहरा कर देती है. इसके प्रभाव से आंख गलने लगती है और आखिर में मरीज की आंख निकालने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

पिछले वर्ष भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला

बता दें कि, पिछले वर्ष भी इसी तरह की लापरवाही के चलते दो मरीजों को अपनी एक-एक आंख गंवानी पड़ी थी. लेकिन इस साल भी यह मामला नहीं रुका. बल्कि इस बार हालत और चिंताजनक हो गई है. क्योंकि आंखों की पुतली में घाव बनने के बाद संक्रमण तेजी से फैल रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds