हरियाणा में पाकिस्तानी सांसद ने मनाई दिवाली: चौटाला परिवार ने गांव में आने का दिया था न्योता

हरियाणा में पाकिस्तानी सांसद अब्दुल रहमान खान कंजू (Abdul Rehman Kanju) ने चौटाला परिवार के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने खुले मंच पर डिप्टी पीएम ताऊ देवीलाल के परिवार की जमकर तारीफ भी की। अब कंजू के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसको लेकर लोग चौटाला परिवार पर हमला बोलते हुए भी नजर आ रहे है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सांसद अब्दुल रहमान खान कंजू को चौटाला परिवार ने फोन कर सिरसा आने का न्योता दिया था। जिसके चलते वह हरियाणा पहुंचे और उनके आने पर गांव चौटाला में एक जनसभा भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में इनेलो सुप्रीमो और प्रदेश के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला के अलावा कर्ण और पवन बेनीवाल भी मंच पर नजर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds