धान खरीदी : समितियों को 220 करोड़ से अधिक की राशि जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा राज्य की समितियों को 220 करोड़ 4 लाख 35 हजार से अधिक की राशि जारी कर दी गई है। अपैक्स बैंक के माध्यम से सभी 33 जिलों की समितियों को उनके बैंक खाते में राशि सोमवार को भेज दी गई है। भेजी गई राशि में प्रासंगिक व्यय और धान खरीदी के लिए प्रावधान किया गया है।

धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हुई। तीन दिन अवकाश के बाद सोमवार को फिर से धान की खरीदी सभी समितियों में हुई। पहले दिन 14 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा था। समितियों के खाते में राशि अंतरण के बाद अब इन किसानों के खाते में राशि का अंतरण कर दिया जाएगा। समितियों में राशि आहरण के लिए “माइक्रो एटीएम’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds