लॉगिन

शराब दूकान का विरोध : ग्रामीणों ने धरनास्थल पर शासन – प्रशासन को सद्बबुद्धि देने गायत्री यज्ञ का किया आयोजन

Chhattisgarh July 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शराब दूकान का विरोध : ग्रामीणों ने धरनास्थल पर शासन – प्रशासन को सद्बबुद्धि देने गायत्री यज्ञ का किया आयोजन

शराब दूकान का विरोध : ग्रामीणों ने धरनास्थल पर शासन – प्रशासन को सद्बबुद्धि देने गायत्री यज्ञ का किया आयोजन

रायपुर। ग्राम खौली में प्रस्तावित शराब दूकान खोलने पर आमादा प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से आमंत्रित निविदा भरने ‌के अंतिम दिन निर्धारित समय तक ग्रामीण फरमान के चलते खौली के एक भी ग्रामीण ने निविदा नहीं डाला। इसके चलते ‌फिलहाल खौली में शराब दूकान खुल पाना संभव नहीं है। इधर आज बुधवार को निविदा डालने व‌‌ खुलने के अंतिम दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरनास्थल पर शासन – प्रशासन को सद्बबुद्धि देने गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया । प्रस्तावित शराब दूकान के निरस्तीकरण आदेश न‌‌ पहुंच पाने ‌के‌ बीच कल गुरुवार को पूर्वाह्न ग्रामीणों की‌ एक बैठक भावी रणनीति पर विचार करने ‌के लिये आहूत करने के साथ – साथ कल धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है ।

ज्ञातव्य हो कि विरोध के बाद भी शासन – प्रशासन द्वारा शराब दूकान खोलने के निर्णय ले जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से निविदा आमंत्रित किये जाने से पुनः आक्रोशित हो ग्रामीणों ने बीते 25 जून से धरना – प्रदर्शन शुरू कर दिया था जिसको आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा था। इसी दौरान ग्राम से गये प्रतिनिधि मंडल को क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह द्वारा खौली में शराब दूकान न खुलने देने का अपना पूर्ववर्ती वादा दुहराया गया । श्री गुरु के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य संजय शर्मा द्वारा ग्रामीणों को किये गये वादे से अवगत कराया गया पर वादे पर अविश्वास न‌ करते हुये भी बतौर ऐहतियात ग्रामीणों ने शासन द्वारा निरस्तीकरण आदेश जारी किये जाने तक धरना – प्रदर्शन को यथावत जारी रखने का निर्णय लिया था ।

इधर आज निविदा डालने के अंतिम दिन पूर्वाह्न भावी रणनीति तय करने पर विचार हेतु ग्रामीणों की एक अनौपचारिक बैठक भी हुयी जिसमें शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। शर्मा ने निविदा डालने व खुलने के आज अंतिम दिन बुधवार के घटनाक्रम की प्रतीक्षा करने ‌के बाद ही स्थिति परिस्थिति पर विचार कर भावी रणनीति तय करने का आग्रह किया । इस बीच ग्रामीणों को कहीं से ग्रामीणों को उड़ती खबर मिली कि किसी ने निविदा डालने फार्म खरीद रखा है इससे ग्रामीण एक बार फिर उद्वेलित हो गये थे पर निविदा ‌भरने के अंतिम समय तक किसी भी के द्वारा निविदा नहीं डालने ‌के समाचार मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली|

ग्रामीण एकजुटता व आसपास के ग्रामों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग व श्री गुरु से मिले संबल का परिणाम बतलाया । कल की बैठक में शासन – प्रशासन के संभावित कदम व‌ अभी तक शराब दूकान खोलने के आदेश के निरस्तीकरण आदेश अभी तक नहीं पहुंचने के परिप्रेक्ष्य में आगामी रणनीति पर विचार किया जावेगा । ज्ञातव्य हो कि निरस्तीकरण आदेश आने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक श्री गुरु का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds