लॉगिन

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत : ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Chhattisgarh October 31, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत : ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत : ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से सब स्टेशन ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेटर को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र का है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में 32 वर्षीय अमन साहू ठेका कंपनी के अंतर्गत स्टेशन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात अमन साहू सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह जब रिलीवर ऑपरेटर सब स्टेशन पहुंचा, तब हादसे की जानकारी सामने आई। अमन सब स्टेशन के कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, यह जांच का विषय है। एक युवा कर्मचारी की इस तरह असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने बिजली विभाग और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के बाद सामने आएगा हादसे का कारण

आरोप है कि जान जोखिम में डालकर काम करने वाले ऑपरेटर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, हादसे के वास्तविक कारण और विभागीय जिम्मेदारी को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कुरेली सब स्टेशन में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आखिर बिजली जैसी जोखिम भरी व्यवस्था में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या ठेका कंपनी और विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था? इन सवालों के जवाब अब जांच में तलाशने होंगे। फिलहाल एक 32 वर्षीय युवा ऑपरेटर की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds