लॉगिन

ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, अलग-अलग राज्यों से 5 को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh April 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, अलग-अलग राज्यों से 5 को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, अलग-अलग राज्यों से 5 को किया गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में गिरोह के कुल पांच सदस्यों को अलग-अलग राज्यों और शहरों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को भिलाई से, एक को महाराष्ट्र के गोंदिया से, एक को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से और एक आरोपी को रायपुर के देवपुरी इलाके से दबोचा है.

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान

दरअसल दुर्ग पुलिस लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए के एक मामले का खुलासा हुआ था. इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान एक बड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से विवेचना शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ गोवा और अन्य राज्यों में भी ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा था.

जांच के दौरान हुआ खुलासा

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी म्यूल अकाउंट का उपयोग कर अवैध लेन-देन को अंजाम दे रहे थे, जिससे पुलिस की नजर से बचा जा सके. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड और करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं.फिलहाल पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds