लॉगिन

बदलने लगा छत्तीसगढ़ का मौसम, दोपहर में गर्मी और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रायपुर का हाल

Chhattisgarh October 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बदलने लगा छत्तीसगढ़ का मौसम, दोपहर में गर्मी और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रायपुर का हाल

बदलने लगा छत्तीसगढ़ का मौसम, दोपहर में गर्मी और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रायपुर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज मानसून से हटकर धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं और कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। दोपहर में बढ़ते तापमान से गर्मी का असर महसूस हो रहा है, वहीं रात होते ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर और बढ़ता नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ऐसी कोई बड़ी मौसमी गतिविधि नहीं है, जिससे प्रदेश में व्यापक बारिश की उम्मीद की जाए।

मानसून कमजोर पड़ने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। साफ आसमान के कारण दिन में सूर्य की गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। वहीं रात में तापमान नीचे जाने लगा है।

प्रदेश के उत्तरी इलाकों में इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है। अंबिकापुर में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में रात का मौसम और ठंडा हो सकता है। राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन के समय आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रायपुर का तापमान दिन में करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात में पारा लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में बारिश जैसी स्थिति नहीं बन रही है। सुबह और देर शाम मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रह सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds