विश्‍व आदिवासी दिवस पर सीएम बघेल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री 9 अगस्त को जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 674 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 2580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 143 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के 133 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इन दोनों ही कार्यक्रमों में राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री का वितरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds