नोट्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा को ले गया अपने घर फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रंजीत टांडे (20 वर्ष) छात्रा को नोट्स देने के बहाने अपने घर पर ले गया और उसके साथ रेप किया। करीब 10 महीनों से आरोपी छात्रा का लगातार यौन शोषण कर रहा था। उसने घटना का जिक्र किसी से भी करने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी थी। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोनादुला गांव का रहने वाला रंजीत टांडे 8 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे नाबालिग छात्रा को नोट्स देने के बहाने अपने घर पर ले गया था। उस वक्त वो अपने घर पर अकेला था, इसी बात का फायदा उठाकर उसने छात्रा से रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।

छात्रा अपने घर लौट आई और किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का लगातार यौन शोषण करता रहा। इसकी वजह से छात्रा परेशान हो गई। 10 जुलाई 2023 सोमवार को पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और अकलतरा थाने में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376(2)N, 506 भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds