CG : चॉकलेट देने के बहाने दो किशोर युवकों ने पॉच वर्षीय मासूम के साथ की दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। राजधानी बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय मासूम दरिंदों की हवस का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक 5 वर्षीय मासूम को गांव के ही 15 वर्षीय दो किशोर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गए। यहां दोनों ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। मासूम रोते बिलखते अपने घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। एएसपी बिलासपुर उमेश कश्यप ने बताया कि पूछताछ में नाबालिगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बहरहाल, दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। बता दें कि तीन दिन के भीतर ये दूसरी घटना है, जिसमें दो मासूम दरिंदगी की शिकार हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds