निठारी कांड की तर्ज पर महिला के टुकड़े कर पानी के टंकी में छुपाया, बदबू आने पर खुला हत्या का राज

बिलासपुर: बिलासपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव टुकड़ों में पानी की टंकी में मिला है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामला खुला। पुलिस ने टंकी में से शव बरामद कर लिया है, पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

मुंगेली के दाऊपारा निवासी सती साहू से उसकी शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पवन सिंह अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह करता था। करीब दो माह पहले उसका इसी के चलते विवाद हुआ और उसने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को घर पर ही रखा फिर इसके कई टुकड़े किए। इन टुकड़ों को पॉलिथीन से लपेटकर टेप चिपका दिया, ताकि बदबू न आए। फिर इसे पोर्च में रखी पानी की टंकी के भीतर छिपा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds