दुर्गा पूजा पर अश्लील डांस : छत्तीसगढ़ में फिर एक बार दुर्गा पूजा में अश्लीलता का नाच,कार्यक्रम छोड़ने को हुई मजबूर हुई महिलाए, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल…..

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दुर्गा पूजा पंडाल में अश्लील नाच के आयोजन का वीडियो सामने आया है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में दुर्गा पूजा के पंडाल में धार्मिक पूजन के कार्यक्रम के दौरान डांस गर्ल को बुलाकर जमकर डांस करवाया गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दुर्गा पूजा पंडाल में अश्लील नाच के आयोजन का वीडियो सामने आया है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में दुर्गा पूजा के पंडाल में धार्मिक पूजन के कार्यक्रम के दौरान डांस गर्ल को बुलाकर जमकर डांस करवाया गया। जिसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई। डांस देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गई। अब डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के सरिया का है। दुर्गोत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। माता के पंडाल की स्थापना सरिया के मुख्य चौक में की गई थी। दुर्गा पंडाल के सामने ही स्कूल का ग्राउंड है। नवरात्रि के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिला डांसर्स को भी बुलाया गया था।

कार्यक्रम में पहले भक्तिमय माहौल शुरू हुआ और फिर रात में फूहड़ ड्रेस पहने हुए महिला नर्तकियों को स्टेज में बुलाकर मर्यादाहीन डांस करवाया गया। अश्लील डांस को देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं असहज हो उठीं। महिलाओं और परिवार के साथ आए लोगों ने बीच कार्यक्रम से ही वापस होना बेहतर समझा और नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds