लॉगिन

15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, आरोपी युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh February 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, आरोपी युवक गिरफ्तार

15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, आरोपी युवक गिरफ्तार

बिलासपुर : इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो को युवक ने अपने मोबाइल से अपलोड किया था, जिसे दिल्ली की एन सीआरबी की टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा। युवक के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस की निगरानी के लिए एनसीआरबी को निर्देशित किया है, जिस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान कर कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को भेजती है।

पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। लिहाजा, उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक ने कहा, वह नहीं जानता लड़की को

पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता और नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds