लॉगिन

एनएसयुआई कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी : श्री गजानंद एजुकेशन में की तोड़फोड़, संस्थान ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

Chhattisgarh September 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एनएसयुआई कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी : श्री गजानंद एजुकेशन में की तोड़फोड़, संस्थान ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

एनएसयुआई कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी : श्री गजानंद एजुकेशन में की तोड़फोड़, संस्थान ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित श्री गजानंद एजुकेशन में अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। संस्था ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी और उसके साथियों पर अवैध वसूली और मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही तोड़फोड़ करने धमकी और ताला लगाकर संस्थान को बंद करने जैसी आपराधिक हरकतें करने का आरोप लगाया है।

घटना का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। जिसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष और उसके साथी संस्था के परिसर में जमकर उत्पात मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिसर मैं लगे पोस्टर्स को भी फाड़ दिए। मामले को लेकर संस्था का कहना है कि, इन घटनाओं के विरोध में हमने संबंधित थाने में आवेदन दिया था। जिस पर शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें अराजकता फ़ैलाने वालों के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई है। इन धाराओं से यह स्पष्ट है कि घटनाएँ गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और यह कानून व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती है।

संस्थानों की सुरक्षा की मांग

संस्था ने प्रशासन और शासन से सवाल करते हुए पूछा- क्या यहीं छत्तीसगढ़ का सुशासन है, जिसके कारण अब शिक्षा संस्थाओं को इस तरह गुंडागर्दी और दबाव मैं चलाना पड़ैगा। उन्होंने त्वरित और निष्यक्ष जांच की बात कहते हुए दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सरकार को शिक्षा संस्थानों और समाजसेवी संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds