लॉगिन

Gangster Aman Sahu : एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव

Chhattisgarh March 11, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Gangster Aman Sahu : एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव

Gangster Aman Sahu

Gangster Aman Sahu, रायपुर। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। रांची पुलिस उसे रायपुर जेल से झारखंड ले जा रही थी, तभी रामगढ़ के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया।

हमले के दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस की इंसास राइफल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन इसी बीच उसके साथियों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अमन साव ढेर हो गया, जबकि एक पुलिस जवान घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस अमन गैंग के फरार साथियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले से अमन साव के भागने की आशंका थी, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

अमन साव पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds