नोट कर लें अक्टूबर माह में पड़ने वाले शुभ दिन और सही मुहूर्त

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य से पहले शुभ समय जरूर देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय पर शुभ कार्य करने से देवी-देवता प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। इससे वह कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है। जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर शुरू होने वाला है। ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत महत्वपूर्ण है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, अक्टूबर माह में पितृ पक्ष के कारण कई प्रकार के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन कुछ आवश्यक कार्य होते हैं, जिन्हें शुभ मुहूर्त देखकर किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि वे शुभ मुहूर्त और शुभ दिन कौन-से हैं।

अक्टूबर 2023 में शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में अक्टूबर माह में 01, 03, 04, 06, 08, 18, 22, 23, 27 और 30 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

अमृत ​​सिद्धि योग

मान्यता है कि अमृत सिद्धि योग में देवी-देवताओं की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में यह शुभ योग 18 और 27 अक्टूबर को बनेगा।

नामकरण मुहूर्त

अक्टूबर में नामकरण करने के लिए 01, 04, 05, 08, 12, 15, 16, 22, 25 और 26 तारीख अनुकूल समय रहेगा।

अन्नप्राशन और कर्णवेध मुहूर्त

अगस्त माह में बच्चे के अन्नप्राशन के लिए 16, 23 और 26 अक्टूबर की तारीख शुभ रहेगी। साथ ही 15 और 28 अक्टूबर, कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ दिन रहेंगे।

वाहन और संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त

वाहन खरीदने के लिए 4, 08, 15, 23 और 25 अक्टूबर शुभ दिन हैं। प्रॉपर्टी या घर आदि की खरीदारी के लिए 4, 09, 10, 19 और 20 अक्टूबर अनुकूल दिन हैं।

विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और उपनयन मुहूर्त

कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds