ढैंचू-ढैंचू ही नहीं अब गधा सुरीली आवाज भी निकालता है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

नईदिल्ली। सोशल मीडिया के जमाने में पता नहीं क्या-क्या देखने को मिल जाए। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन पर यकीन नहीं किया जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आप शायद यकीन भी नहीं कर पाएंगे। क्या आपने गधे की मधुर आवाज सुनी है? सुनने में अजीब लगा होगा कि गधा कब से सुरीली आवाज निकालने लगा? देखिए, पहले हम भी जानते थे कि गधा सिर्फ ढैंचू-ढैंचू करता है। लेकिन इस वीडियो ने हमारा भी भ्रम तोड़ दिया। वीडियो में गधे को देखकर आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं लेकिन हकीकत यहीं कि वो ढैंचू-ढैंचू इस बार नहीं कर रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गधा नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि वह कुछ कहना चाहता है। वीडियो में आगे हम देखेंगे कि गधा शोर करना शुरू कर देता है। इस आवाज को सुनकर आप शायद दंग रह गए होंगे। और जहां तक ​​​​ऐसा लगता है कि आपने गधे को इस तरह की आवाज करते नहीं सुना होगा? इस वीडियो में गधा बेहद सुरीली आवाज निकालता है। ये अपने आप में अनोखा है कि गधा ऐसी आवाज निकाल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/Cp8POTADXz8/?utm_source=ig_embed&ig_rid=196a799f-51a9-4c53-b519-a0be7dff8d2f

वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गधे ने क्या आवाज की, सच में दिल को छू गया। एक यूजर ने लिखा कि हमने अपने घर में वीडियो दिखाया और कहा कि गधा भी गा सकता है। एक यूजर ने लिखा कि क्या पीछे से दूसरी धुन की जरूरत है? आपको बता दें कि इस वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट्स ध्यान खींच लेने वाले हैं। जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds