North East Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE: असम समेत इन आठ राज्यों की 25 लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल, जानें इस बार कौन मारेगा बाजी

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान भी खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है। चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे लेकिन उससे पहले खबरीराम एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हम आपको भारत के सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले नार्थ ईस्ट इंडिया के 8 राज्यों को लेकर एग्जिट पोल पर बताने जा रहे हैं। 4 जून को नतीजे आने से पहले खबरीराम ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से (नॉर्थ ईस्ट) में आठ राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों से जुड़े खबरीराम एग्जिट पोल्स के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में 11 सीटों पर BJP को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं, NDA सहयोगी दलों को 1-3 सीटें मिलेंगी। अगर बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस को इस बार 1-3 सीटें मिल सकती हैं। INDIA सहयोगी दोलों का यहां खाता भी नहीं खुलेगा। जबकि अन्य के खाते में 1-3 सीटें जाएंगी। NDA सहयोगी दलों की बात की जाए तो इसमें NPF, NPP, NDPP पार्टियां शामिल हैं। वहीं, INDIA गठबंधन में CPIM पार्टी शामिल हैं।

इंडिया के North East में आते हैं कौन-कौन से राज्य?
नॉर्थ ईस्ट में कुल आठ राज्य आते हैं। इनमें मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम हैं। आम बोल-चाल की भाषा में ये ‘सेवेन सिस्टर्स’ के नाम से मशहूर हैं और इन्हें सिक्किम का ‘ब्रदर स्टेट’ भी कहा जाता है।

उत्तर पूर्व में कहां कितनी सीटें? देखें

मिजोरम 1
मेघालय 2
अरुणाचल प्रदेश 2
असम 14
त्रिपुरा 2
नगालैंड 1
मणिपुर 2
सिक्किम 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds