Nikay Chunav Result : महासमुंद जिले के 6 निकायों में 3 भाजपा, 2 कांग्रेस और 1 सीट निर्दलीय के खाते में

महासमुंद। Nikay Chunav Result :छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इसी बीच महासमुंद जिले के 3 नगरपालिका और 3 नगर पंचायत में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। महासमुंद नगरपालिका से कांग्रेस के निखिलकांत साहू से जीत हासिल की है। वहीं बागबाहरा नगरपालिका से कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने जीत दर्ज की है।

सरायपाली नगरपालिका से भाजपा की सरस्वती चन्द्रकुमार पटेल विजयी हुईं है। तुमगांव नगर पंचायत से निर्दलीय बलराम साहू विजयी हुए हैं। जबकि पिथौरा नगर पंचायत से भाजपा के देवेश निषाद विजयी हुए हैं। वहीं बसना नगर पंचायत से भाजपा की डा खुशबू अग्रवाल निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस प्रकार 6 नगरीय निकायों में 3 भाजपा, 2 कांग्रेस और 1 निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।

एलबी नगर में पहला नगर पंचायत अध्यक्ष होगा भाजपा का

Nikay Chunav Result : वहीं नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में भाजपा के देवेन्द्र साहू ने नपं के अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस राजकुमार साहू और दो निर्दलीय उम्मीदवार को हराया है। उनकी जीत के बाद से नगर में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। नगर पंचायत बनने के बाद एलबी नगर में यह पहला निकाय चुनाव था।

एक हजार 192 मतों से जीते देवेन्द्र साहू 

Nikay Chunav Result : निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि, नगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। देवेन्द्र साहू एक हजार 192 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजू साहू को 711, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिन्हा को 613 और उषा यदु को 550 वोट मिले हैं। प्रथम बार हुए निकाय चुनाव में देवेन्द्र साहू एलबी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds