आरोपी की तलाश के लिए एनआईए ने जनता से की मदद की अपील, जारी किया फोन नंबर

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में NIA ने जनता से मदद की अपील की है। दरअसल, जांच एजेंसी की ओर से जनता को अपील की गई है कि आरोपी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी मिलते ही सूचित किया जाए। साथ ही, एजेंसी ने आरोपी की तस्वीर भी शेयर की है।

NIA ने जनता से की अपील

जांच एजेंसी ने जनता से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा, “एनआईए #RameswaramCafeBlastCase से जुड़े संदिग्ध की पहचान करने में नागरिकों का सहयोग चाहती है। किसी भी जानकारी के लिए 08029510900, 8904241100 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।”

आरोपी का वीडियो किया शेयर

जांच एजेंसी की ओर से ब्लास्ट के आरोपी का दो वीडियो भी एक्स पर शेयर किया गया है। एक वीडियो में आरोपी बस स्टैंड पर नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी वीडियो उस बस की है, जिसमें आरोपी सवार हुआ था। वीडियो के साथ भी जांच एजेंसी द्वारा जारी किया गया पहला नंबर 0802 9510 900 और दूसरा नंबर 8904 241 100 है।

इन दोनों में से किसी नंबर पर फोन कर आरोपी के बारे में जानकारी देने की एएनआई ने अपील की है। इसके अलावा एजेंसी ने [email protected] पर ईमेल कर के भी जानकारी साझा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds