भूकंप के झटकों से हिला न्यूजीलैंड, घरों से बाहर निकले लोग; 6.0 रही तीव्रता

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 रही है। समाचार एजेंसी रायटर ने न्यूजीलैंड की भूकंप एजेंसी जियोनेट के हवाले से बताया कि गुरुवार को न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर भूकंप के झटके लगे हैं।

जानमाल का नुकसान नहीं

हालांकि, इस दौरान जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ये इस साल का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। जो स्थानीय समयानुसार सुबह 9:14 बजे आया। इसकी गहराई 11 किमी नीचे थी।

ऑकलैंड तक महसूस किया गया भूकंप

भूकंप एजेंसी जियोनेट ने बताया कि करीब 14,000 से अधिक लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके ऑकलैंड तक महसूस किए गए हैं।

किसान ने दी भूकंप के झटकों की जानकारी

एक किसान सारा हसी ने बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटकों को महसूस किए। ये भूकंप पहले आए भूकंपों की तुलना में अधिक शक्तिशाली था। उन्होंने बताया कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, डिप्टी मेयर स्कॉट शैनन ने बताया कि तत्काल कोई नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।

बता दें कि साल 2011 में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 185 लोगों की मौत हो गई थी। सबसे ज्यादा नुकसान क्राइस्टचर्च में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds