जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम?

नई दिल्ली : इंडियन ऑयल , बीपीसीएल और एचपीसीएल की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

वहीं,चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ और पटना समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में लखनऊ में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.26 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 74.84 डॉलर प्रति बैरल है। ओपेक देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कमी करने के बाद कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

कैसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम?

आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के दाम आसानी से जान सकते हैं। इंडियन ऑयल ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE लिखकर 92222 01122 नंबर पर एसएमएस करें। बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिखकर 92231 12222 पर एसएमएस भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds