जिंदगी के नाजुक पल में प्रसूता ने गाया भरथरी गीत, सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसिद्ध गायिका हेमलता पटेल का वीडियो वायरल

बालोद  : जिले के उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अनोखे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान हेमलता पटेल ने भरथरी गीतों की प्रस्तुति दी। ऑपरेशन थिएटर में गीत-संगीत का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस अनोखी पहल की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुश्किल और तनावपूर्ण पल में संगीत ने माहौल को सहज और सकारात्मक बनाने का काम किया।

हेमलता पटेल छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हैं और अपनी लोकगायन शैली के लिए जानी जाती हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds