नया शिक्षा सत्र आरम्भ : छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र, शाला प्रवेश उत्सव

स्कूलों में बच्चों का जोरदार स्वागत, कहीं तिलक तो कहीं फूल माला से किया गया अभिनंदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 16 जून से नया शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर राज्य भर के सरकारी और निजी स्कूलों में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कई स्कूलों में बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कहीं तिलक लगाकर तो कहीं मिठाई और फूल माला पहनाकर बच्चों की अगवानी हुई।

शाला प्रवेश उत्सव के तहत इस बार खास तैयारी की गई है। स्कूलों को साफ-सफाई कर सजाया गया है। स्कूलों में पहली बार आने वाले बच्चों को गुलाब का फूल और चॉकलेट दी गई। सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों को नि:शुल्क किताबें, यूनिफॉर्म और मिड डे मील भी मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने बताया कि इस वर्ष राज्य भर में करीब 20 लाख बच्चों के स्कूल आने की उम्मीद है। कई जगह जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अफसर भी बच्चों के स्वागत के लिए पहुंचे।

स्कूलों में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन का पालन भी अनिवार्य किया गया है। शिक्षकों को बच्चों की मानसिक स्थिति समझने और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds