एनडीए रुझानों में 300 के करीब; यूपी-बंगाल ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। एनडीए को कई राज्यों में नुकसान हुआ है, तो कई राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। रुझानों से विपक्षी नेता गदगद हैं और कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा आशीर्वाद दिया है।

सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद आगे

सहारनपुर सीट से कांग्रेस के इमरान मसूद 87 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल बुरी तरह पिछड़ गए हैं।

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सपा के मोहिबुल्लाह एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे। भाजपा के घनश्याम लोधी बुरी तरह पिछड़े।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा के हरेंद्र मलिक 23 हजार सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के संजीव कुमार बालियान पीछे हैं।

यूपी में भाजपा को लगा तगड़ा झटका

उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में सपा 37 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 32 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर सपा के जिया उर रहमान आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी करीब 13 हजार वोटों से पीछे हैं।

हरियाणा में कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर

हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। राज्य की छह लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अंबाला, सिरसा, हिसार और रोहतक सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों पर दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव के रुझानों पर पूरी दुनिया के मीडिया संस्थानों ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि रुझानों के नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स, अल जजीरा, बीबीसी समेत अधिकतर मीडिया संस्थानों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds