देशभर में होगा एनसीसी का विस्तार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी तीन लाख पदों पर भर्ती की मंजूरी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजनाथ सिंह ने तीन लाख पदों पर कैडेट की भर्तियों को भी मंजूरी दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस विस्तार से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकता है। बता दें कि 1948 में एनसीसी में केवल 20,000 कैडेट थे, जो अब 20 लाख कैडेटों की स्‍वीकृत संख्‍या तक पहुंच गई है। इसी के साथ ही यह विश्‍व का सबसे बड़ा युवा संगठन बन जाएगा।

महत्वपूर्ण कदम साबित होगा NCC का विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पेश किया जा रहा है, इसलिए यह विस्तार देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

चार नए समूह मुख्यालयों की होगी स्थापना

राष्ट्रीय कैडेट कोर विस्तार के इस विस्‍तार के दूरगामी प्रभाव से सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में रिक्‍तियों को भरा जाएगा और इससे एनसीसी के लिए महत्‍वपूर्ण संस्‍थानों की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी। विस्तार योजना में चार नए समूह मुख्यालयों की स्थापना और दो नई एनसीसी इकाइयों को शामिल करना शामिल है।

विस्तार में यह प्रस्ताव भी है शामिल

इस विस्‍तार योजना के तहत पूर्व सैनिकों को एनसीसी प्रशिक्षकों के रूप में रोजगार देने का प्रस्‍ताव शामिल है। यह पहल एनसीसी कैडेटों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी और इससे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds