नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुचाने लगाया आईईडी, नारायणपुर पुलिस ने किया जप्त कर किया नष्ट

रायपुर : नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आज जिला पुलिस पुलिस बल, आईटीबीपी एवं बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वाड़)  की संयुक्त टीम कैम्प कड़ेमेटा एवं कड़ेनार से रोड़ ओपनिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी, क्षेत्र में दौरान सर्चिंग गस्त के कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क के पास एक प्रेशर आई.ई.डी. का मेकेनिजम मिला। जिस पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सुरक्षात्मक नष्टीकरण की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

नष्टीकरण के दौरान प्रेशर आई.ई.डी. मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. बम मिला। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आई.ई.डी. के नीचे प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. लगाने का उद्देश्य मौके पर प्रेशर आई.ई.डी. के नष्टीकरण करने के दौरान सुरक्षा बल को प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. विस्फोट कर बड़ा नुकसान  पहुचाना था ! जिसे बीडीएस टीम के द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए उक्त आई.ई.डी. बम को मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया।

उक्त प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. बम जिसका अनुमानित वजन लगभग 5 कि.ग्रा. था। मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल, बी.डी.एस. नारायणपुर एवं आई.टी.बी.पी. 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds