लॉगिन

CG नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : जवानों ने 20 किलो के तीन आईईडी किए बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

Chhattisgarh December 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : जवानों ने 20 किलो के तीन आईईडी किए बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

CG नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : जवानों ने 20 किलो के तीन आईईडी किए बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

बीजापुर : तर्रेम व गंगालुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग जगहों पर लगाये गए 20 किलो के तीन आईईडी बरमाद किए। जवानों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अंदेशा है कि ये आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे। हालांकि जवानों की सतर्कता से नक्सली मंसूबे विफल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गंगालुर थाना में डीआरजी बीजापुर व बीडीएस बीजपुर की साझा टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान टीम ने मुनगा जाने वाले पगडंडी रास्ते से 10 किलो का आईईडी बरामद किया, जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। वहीं, तर्रेम थाना क्षेत्र के कोंडापल्ली छुटवाई मार्ग से कोबरा, सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने 5 -5 किलो के दो आईईडी बरामद किये, जिसे 170वीं बटालियन की बीडीएस टीम ने मौके से बरामद कर उसे वहीं डिफ्यूज कर दिया।

नक्सलियों ने आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था। सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को विफल करते हुए आईईडी बरामद किया और सुरक्षित तरीके से उसे डिफ्यूज कर दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds