लॉगिन

नक्सलियों ने धारदार हथियार से की ग्रामीण की हत्या, 4 साल पहले भी बेटे को उतारा था मौत के घाट  

Chhattisgarh September 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों ने धारदार हथियार से की ग्रामीण की हत्या, 4 साल पहले भी बेटे को उतारा था मौत के घाट  

नक्सलियों ने धारदार हथियार से की ग्रामीण की हत्या, 4 साल पहले भी बेटे को उतारा था मौत के घाट  

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों के जवान ­अभियान चलाकर नक्सलियों का खात्मा करने में लगे हुए हैं। सुरक्षाबलों दवाई की जा रही कार्रवाई से नक्सली बौखला और घबरा गए हैं। एक तरफ जहां नक्सलियों ने पत्र लिखकर वार्ता की अपील की है, तो वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने ग्रामीण बंडी कोर्राम की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद नक्सली गांव में पहुंचे और बंडी कोर्राम को घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से वार किया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बंडी कोर्राम का परिवार पहले से नक्सलियों के निशाने पर था। करीब चार साल पहले उनके बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

उस घटना के बाद परिवार को सांत्वना देने के लिए सरकार ने मृतक के परिजन को सहायता राशि और उनकी बेटी को पुलिस विभाग में नौकरी दी थी। पुलिस का कहना है कि यह घटना नक्सलियों की दहशत फैलाने की कोशिश है। घटना की जानकारी मिलते ही अरनपुर थाना पुलिस और सुरक्षा बल गांव पहुंचे, मामले की जांच की जा रही है ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds