लॉगिन

नक्सलियों ने जंगल में भारी मात्रा में छिपा रखा था विस्फोटक, सर्च ऑपरेशन में मिला बम और बॉम्बिंग मैटेरियल्स

Chhattisgarh October 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों ने जंगल में भारी मात्रा में छिपा रखा था विस्फोटक, सर्च ऑपरेशन में मिला बम और बॉम्बिंग मैटेरियल्स

नक्सलियों ने जंगल में भारी मात्रा में छिपा रखा था विस्फोटक, सर्च ऑपरेशन में मिला बम और बॉम्बिंग मैटेरियल्स

बीजापुर : जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जगंल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक पदार्थ और कई जिंदा बम बरामद किया है. बरामद विस्फोटकों को नक्सलियों द्वारा जंगल में डंप किया गया था, जिसे सुरक्षा बलो ने सर्च के दौरान बरामद कर लिया.

सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के उसूर इलाके के ताड़पाला क्षेत्र में सर्च के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी में सफलता पाई. विस्फोटकों को जंगल मे छिपाकर रखा था, जिसका इस्तेमाल नक्सली संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में कर सकते थे.

 नक्सलियों द्वारा जंगल में भारी मात्रा में छुपाकर रखे गए थे विस्फोटक

रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा जंगल मे छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक को एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया. इनमें 51 नग जिंदा BGL सेल, 100 बंडल एल्युमिनियम तार, 50 स्टील पाइप, बिजली तार, 20 नग लोहे की सीट और 40 नग लोहे की प्लेट शामिल है.

संयुक्त कार्रवाई में उसूर इलाके के ताड़पाला क्षेत्र में चलाया गया सर्च

कोबारा 206 बटालियन, सीआरपीएफ और 196 बटालियन के जवानों की संयुक्त कार्रवाई में उसूर इलाके के ताड़पाला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां जंगल में नक्सलियों द्वारा डंम्प विस्फोटक सामान बरामद किया गया. बरामद विस्फोटकों में 5 नग जिंदा बम भी बरामद किया गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds