CG : नक्सलियों ने मचाया उत्‍पात, पिकअप वाहन को किया आग के हवाले

सुकमा।  छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। नक्‍सलियों ने दुलेड और मुकराजकुंडा के बीच घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन दुलेड गांव के किसी ग्रामीण की बताई जा रही है। यह मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

इससे एक दिन पहले राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार तड़के भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडगांव से लगभग सात किमी दूर युवक का शव सड़क पर मिला।

इससे पूर्व गढ़चिरौली-कांकेर सीमा पर नक्सलियों के साथ गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी की थी। घटनास्थल पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। पेरमिली एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

मुखबिरी करने वालों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि मृतक अशोक दामरंचा गांव का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताडगांव में रह रहा था। गढ़चिरौली क्षेत्र के नक्सल डीआइजी अंकित गोयल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

आइईडी विस्फोट में घायल को नक्सलियों ने बनाया था बंधक

नक्सलियों के लगाए हुए आइईडी विस्फोट में घायल नैमेड़ पंचायत के कचिलवार निवासी गुड्डु लेकाम को 17 दिन से नक्सलियों ने बंधक बना रखा था, जिसे ग्रामीणों की मदद से स्वजन छुड़ाकर लाए और अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds