नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों को लगाई आग

कांकेर : जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां सड़क निर्माण कार्य में लगे 9 वाहनों को नक्सलियों ने जला दिया है। बताया गया है कि पुलिस को बिना सूचना दिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस बीच माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

जानकारी के मुताबिक, आलपरस के पास में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य में 8 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन भी लगी हुई थी। इसी दौरान रविवार रात को अचानक हथियारबंद माओवादी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों को बंधक बनाया।

फिर एक-एक कर गाड़ियों में आग लगाई। मजदूरों और ग्रामीणों को चेतावनी दी। बाद में उन्हें छोड़कर मौके से भाग निकले हैं। घटना के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। पूरे मामले में एसपी शलभ सिन्हा का कहना है कि आलपरस में क्या कार्य चल रहा है। इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ‌विभाग और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds