CG : नक्सलियों की साजिश नाकाम, टीआई के शासकीय वाहन में किया आईईडी ब्लास्ट, थाना प्रभारी व आरक्षक सुरक्षित

बीजापुरफरसेगढ़ टीआई के शासकीय वाहन में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। जिसमें टीआई और आरक्षक बाल-बाल बच गए। है‌। वाहन के सामने का हिस्सा विस्फोट की जद में आने क्षतिग्रस्त हुआ है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी अनुसार फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह व आरक्षक संजय चार पहिया वाहन में सवार होकर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए हुए सुबह निकले थे। रास्ते में सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास नक्सलियों ने विस्फोट किया। वाहन में टीआई मसीह के साथ एक आरक्षक संजय भी सवार था।

एसपी ने की पुष्टि

जानकारी अनुसार थानेदार मसीह और आरक्षक संजय दोनों ही सुरक्षित बताये गये है‌। वाहन के सामने का हिस्सा विस्फोट की जद में आने क्षतिग्रस्त हुआ है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है। एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि की है, और बताया कि यह घटना फरसेगढ़ व सोमनपल्ली के बीच हुई। आईईडी ब्लास्ट से दोनों सुरक्षित है। वाहन को क्षति पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds