लॉगिन

नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

Chhattisgarh October 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

कांकेर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कांकेर जिले से नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी गई है. मौके पर टीम रवाना की गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, दोनों ही इसी ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं. एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना को लेकर जानकारी दी कि पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ. मामले में पुलिस के द्वारा तस्दीक की जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds