CG : सुरक्षा बल के कैंप पर नक्सली हमला, नक्सलियों ने देशी बम व बीजीएल रॉकेट लांचर दागे, कोई हताहत नहीं

नारायणपुर:  प्रदेश के वनांचल क्षेत्र नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने फिर सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देशी बम दागे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार बीजीएल रॉकेट लांचर दागे हैं। हालांकि उनके इस हरकत से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना इलाके का है। दरअसल, यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख​ माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया। एसपी प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि आज ही जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी नक्सली आईईडी प्लांट करनें, रोड काटने और पाम्पलेट-बैनर लगाने की घटना में शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक सभी माओवादियों को थाना जांगला और मिरतुर की अलग-अलग कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों को मिली इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता जताई है। सीएम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds