लॉगिन

नक्सलियों ने पुलिस चेक पोस्ट पर किया हमला, दो जवान शहीद

Chhattisgarh February 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों ने पुलिस चेक पोस्ट पर किया हमला, दो जवान शहीद

नक्सलियों ने पुलिस चेक पोस्ट पर किया हमला, दो जवान शहीद

रायपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है।

यह घटना सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है। ललित सम्रत सीएऍफ़ में पदस्थ थे, जो दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वहीं राजेश जिला बल में पदस्थ थे।

दरअसल, बोरतलाब में पहले भी नक्सलियों की मौजूदगी की खबर सामने आ चुकी है। यहां पहले भी नक्सली इस तरह की हरकत कर चुके हैं। इसी वजह से जवान छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बोरतलाब इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। यह इलाका छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके से जोड़ता है। फिलहाल घटना के संबंध में अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे ने की है।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस की सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर दूसरे जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटना पर सीएम बघेल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख प्रकट जताया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वहीं घटना को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 2 जवानों का शहीद खोना काफी दुखद है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds