नक्सलियों ने बैनर टांग कर चुनाव बहिस्कार का किया ऐलान, दहशत में क्षेत्रवासी

मानपुर-मोहला : विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। वहीं नक्सलियों की चहलकदमी भी बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ के एमबीसी जिले के मानपुर आंधी मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने बैनर टांग दिया है। लगातार दूसरे दिन नक्सली बैनर-पर्चे मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।

भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत

बता दें कि बैनर और पर्चे जारी कर नक्सली विधानसभा चुनाव बहिष्कार  करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने पर्चे में लिखा है कि चुनाव बहिष्कार करें और दमनकारी कांग्रेस सरकार का भी विरोध करें। साथ ही अन्य पार्टियों से भी जवाब तलब करें। बीजेपी नेता बिरझू तारम की हत्या के बाद से लगातार नक्सली पर्चे मिल रहे हैं इससे इलाके के लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds