लॉगिन

अलग-अलग जगहों पर डंप कर रखे गए नक्सलियों के हथियार और नगदी बरामद, अब तक एक करोड़ 8 लाख कैश मिला

Chhattisgarh March 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अलग-अलग जगहों पर डंप कर रखे गए नक्सलियों के हथियार और नगदी बरामद, अब तक एक करोड़ 8 लाख कैश मिला

अलग-अलग जगहों पर डंप कर रखे गए नक्सलियों के हथियार और नगदी बरामद, अब तक एक करोड़ 8 लाख कैश मिला

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की डंपकर रखे गए नगदी और हथियार बरामद हुए हैं. गरियाबंद जिले में नक्सली डंप से 46 लाख से ज्यादा कैश मिला है. वहीं एक दूसरी जगह डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए हैं.

अब तक एक करोड़ 8 लाख कैश बरामद

गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर से लगे भालूडिग्गी पहाड़ पर नक्सलियों की बैठकें होती थीं. सुरक्षाबलों को डंप किए गए कैश की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने 28 फरवरी को इसी इलाके के पास से भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक नक्सलियों के डंपकर रखे गए एक करोड़ 8 लाख कैश को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है.

80 घंटे तक चले एनकाउंटर में मारे गए थे 16 नक्सली

ओडिशा बॉर्डर से लगा भालूडिग्गी पहाड़ का इलाका वही क्षेत्र है, जहां जहां एक साल पहले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ था. ये एनकाउंटर लगभग 80 घंटे तक चला था. जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे. इसमें 90 लाख का इनामी और सीसी मेंबर चलपति भी शामिल था.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने दिया था इनपुट

जानकारी के मुताबिक पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को इनपुट दिया था. पूर्व नक्सलियों ने बताया था कि पहाड़ी इलाकों में भारी मात्रा में डंप और कैश गाड़ा गया है. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए डंप को बरामद किया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds