CG : पुलिस हिरासत से नक्सली फरार, ईलाज के लिए लाया गया था अस्पताल , 2 पुलिस आरक्षक सस्पेंड

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस कस्टडी से एक नक्सली फरार हो गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। फरार नक्सली रेवाली का रहने वाला देवा राम नुप्पो है। रविवार को उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था जहां पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने एक आरक्षक और प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पुलिस ने पिछले दिनों 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनमें देवा राम नुप्पो भी शामिल था। नक्सली देवा को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद जेल जाने से पहले हॉस्पिटल में मुलायाजा करते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसने प्रहरी को बाथरूम जाने के बात कही और अस्पताल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds