लॉगिन

बीजापुर मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Chhattisgarh October 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बीजापुर मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर : जिले के गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का ईनामी नक्सली ढेर हो गया. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं. वहीं पुलिस ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील भी की है.

17 सितंबर को भी हुए थे दो नक्‍सली ढेर

17 सितंबर को भी बीजापुर जिले में गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था. जिनके शव और ठिकाने से हथियार और विस्‍फोटक भी बरामद किए थे.

कल बीजापुर में 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर जिले में कल पुलिस और CRPF के समक्ष 23 महिला नक्सलियों समेत कुल 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में 49 नक्सली ऐसे थे, जिन पर मिलाकर 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था. यह प्रदेश में पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने एक साथ समर्पण किया है.

नक्सलियों में बढ़ता मौत का खौफ

सरकार द्वारा लाल आतंक को पूरी तरह खत्म करने के ऐलान के बाद से सुरक्षाबल लगातार नक्सली ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं. कई टॉप कमांडर अब तक मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं. ऐसे में नक्सलियों के बीच मौत का खौफ तेजी से बढ़ रहा है. यही कारण है कि एक ओर कई बड़े नक्सली आत्मसमर्पण की राह पकड़ रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ संगठन अब भी इसका विरोध कर रहे हैं. इस खींचतान के चलते नक्सली संगठन आपस में बंटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds