नक्सल उत्पात : सड़क निर्माण कार्य में लगे दो टिप्परों में नक्सलियो ने लगाई आग

जगदलपुर : बस्तर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव भरोसे का सम्मेलन कर रहे थे। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा था कि नक्सली सिमट गए हैं। अब डर का माहौल नहीं है और उनके पहुंचने के ठीक बाद बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो टिप्परों में आग लगा दी। गनीमत रही कि नक्सलियों ने चालक और किसी अन्य को नुकसान नहीं पहुंचाया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गंगालूर मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसमें गिट्टी  परिवहन कार्य मे लगी दो टिप्परों को नक्सलियों ने दोपहर में पदेडा गांव  के पास रोक लिया। चालक परिचालक को वाहन से नीचे उतरवाया और डीजल टैंक फोड़कर नक्सलियों ने उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने यह घटना को उस वक्त अंजाम दी जब प्रियंका गांधी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंची हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds